टिहरी, 29 अगस्त : उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश ने विकराल रूप दिखाया है। गुरुवार रात टिहरी ज़िले के गेंवाली भिलंगना में बादल फटने की घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोई जनहानि नहीं हुई है। सरकारी/निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचने की आशंका है। राजस्व विभाग की टीम रवाना हो गई है। साथ ही, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, वैपकोस, पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी राहत के लिए रवाना कर दी गई है।
इसके साथ ही तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटने की सूचना मिली है, जिसमें 2 लोग तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं। विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल बताए जा रहे हैं। उनके घर में एक गौशाला दबने की सूचना मिली है, जिसमें लगभग 15 से 20 पशुओं के दबे होने की सूचना है।
भारी बारिश के कारण कालेश्वर में पहाड़ से मलबा गिरकर लोगों के घरों में घुस गया। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
यह भी देखें : चीन शिपकी ला गलियारे से व्यापार शुरू करने पर सहमत: हिमाचल सरकार

More Stories
एवरेस्ट फतह करने वाली हिमाचली रुचि ठाकुर को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया 1 लाख का इनाम
हिमाचल में मानसून का कहर, 44 सड़कें और 254 ट्रांसफॉर्मर ठप, कई इलाकों में संपर्क कटा
HPTU हमीरपुर ने बढ़ाई काउंसलिंग की अंतिम तिथि, 7 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन