नई दिल्ली, 14 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। योगी नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर पहुंचे और उनसे शिष्टाचार भेंट की।
इस समय उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज हो गई हैं। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ दौरे के बाद संगठन स्तर पर चुनावी गतिविधियां और तेज हुई थीं।
सीएम योगी और अमित शाह की इस मुलाकात के बाद संगठन में बड़े बदलावों की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
बता दें कि 11 जुलाई को प्रदेश भाजपा इकाई की बैठक हुई थी। इसमें पदाधिकारियों को आठ अलग-अलग कार्यक्रमों का होमवर्क सौंपा गया था, जो चुनाव तक लगातार चलाए जाएंगे।
19 से 22 जुलाई के बीच सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं, जिससे बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया जाएगा।
यह भी देखें: सीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ किया, हर पीड़ित की शिकायत सुनी और समाधान के लिए निर्देश दिए

More Stories
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट, निज्जर हत्या और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर स्पष्ट किया अपना पक्ष
बांकीपुर उपचुनाव में नया मोड़, तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द
समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, लगाया तीन लाख का जुर्माना