चंडीगढ़, 14 जुलाई 2026: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का रुख स्पष्ट किया।
रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय पासपोर्ट एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसे पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत भारत सरकार जारी करती है। इसका मकसद भारतीय नागरिकों की विदेश यात्रा को सुव्यवस्थित और नियंत्रित करना है। पासपोर्ट जारी करने से पहले पूरी जांच और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि देश में अभी भी मात्र आठ प्रतिशत से कम लोगों के पास पासपोर्ट है।
कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के हालिया बयान पर जायसवाल ने कहा कि भारत ने इन टिप्पणियों पर ध्यान दिया है। ये बयान हाल ही में अमेरिका में पेश आरोप पत्र के अनुरूप हैं, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
भारत ने दोहराया कि वह आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह भी देखें: हाइड्रोजन ट्रेन में PM मोदी संग सफर करेंगे जींद के 200 स्कूली बच्चे, 17 जुलाई को पीएम मोदी आ रहे जींद

More Stories
दिल्ली में CM योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से की मुलाकात
बांकीपुर उपचुनाव में नया मोड़, तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द
समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, लगाया तीन लाख का जुर्माना