चंडीगढ़, 12 अप्रैल : दलवीर गोल्डी फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष राजा वडि़ंग और प्रताप बाजवा भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस छोडक़र आप में शामिल हो गए थे और सीएम मान ने ही उन्हें आप में शामिल कराया था। कांग्रेस में दोबारा शामिल होने के बाद दलवीर गोल्डी ने पार्टी का आभार जताया।
मुख्यमंत्री के खिलाफ गोल्डी लड़ चुके हैं चुनाव
दलवीर गोल्डी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ धुरी से चुनाव लड़ा था और हार गए थे। बाद में संगरूर लोकसभा से सीट न मिलने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। लेकिन यहां भी उन्हें जल्द ही निराशा हाथ लगी। हाल ही में चार सीटों पर हुए उपचुनावों के दौरान उन्होंने गिद्दड़बाहा में अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग की पत्नी अमृता वडि़ंग के लिए प्रचार किया, जिन्होंने इस बात की पुष्टि की कि वह जल्द ही कांग्रेस में वापस आ सकते हैं।
नजदीकीयों ने कराई पार्टी में वापसी
लेकिन इस दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बयान दिया कि उनसे पूछे बिना पार्टी का कोई पत्ता नहीं हिलेगा, जिसके चलते उनकी वापसी रोक दी गई। अब जबकि अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और प्रताप सिंह बाजवा के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई हैं तो गोल्डी की वापसी तय मानी जा रही थी। आज पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में उनकी पार्टी में वापसी हुई।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/preparations-for-change-in-the-organizational-structure-of-punjab-congress/
More Stories
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता से मिले
मजीठिया मामले में हाईकोर्ट से बड़ी खबर, कोर्ट ने नहीं दी कोई राहत
बोर्ड कमीशन से लेकर पंजाब के बंगलों तक में दिल्ली के नेताओं का कब्जा!