चंडीगढ़, 16 जुलाई 2026: राज्य में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 176वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 636 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक अभियान की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 176वें दिन पुलिस टीमों ने 6 हथियारों सहित 440 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 49,270 हो गई है।
इसके अतिरिक्त 422 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
पंजाब पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दें तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी साझा करें।
इसी दौरान पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 501वें दिन भी अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए 44 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 805 ग्राम हेरोइन, 561 नशीली गोलियां तथा 21,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही इस अभियान के 501 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 73,645 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित भी किया।
यह भी देखें: पंजाब में ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत रणनीतिक नाकों पर निगरानी और सख्त

More Stories
माछीवाड़ा: उत्तर प्रदेश से लौटते समय सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 घायल
पंजाब कला परिषद द्वारा पूर्व सांसद तरलोचन सिंह को दिया गया पहला यादगारी ‘गुरमति रतन’ अवार्ड
मैं सत्ता के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों की तरक्की के लिए सियासत करता हूँ – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान