चंडीगढ़, 30 मई 2026: केंद्र सरकार ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को DRDO के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। राजेश कुमार सिंह समीर वी कामत का स्थान लेंगे। समीर कामत का बढ़ा हुआ कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है।
सक्षम प्राधिकारी ने राजेश कुमार सिंह को रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव के साथ-साथ DRDO अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की मंजूरी दे दी है।
मंत्रालय ने कुछ अन्य अहम नियुक्तियां भी की हैं। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की महानिदेशक एन. कलैसेल्वी को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे एम. रविचंद्रन की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
यह भी देखें: भारतीय वायुसेना को मिला SPICE‑1000, स्वदेशी ‘गौरव’ भी तैयार

More Stories
‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’ – सीएम योगी
सीएम योगी आज पश्चिमी यूपी को देंगे 2,452 करोड़ रुपये की सौगात, 255 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का समर्थन, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात