दिल्ली, 27 अक्टूबर 2026: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसने रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली विपक्षी इंडिया गठबंधन की रैली की अनुमति वापस नहीं ली है। पुलिस का यह स्पष्टीकरण कांग्रेस के उन आरोपों के बीच आया है जिनमें पार्टी ने दावा किया था कि अधिकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उसके कार्यक्रम में बाधा डाल रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से एनओसी दे दिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि वह निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के लिए लगभग 3,500 कर्मियों को तैनात करने और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का उपयोग करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस ने भीड़ प्रबंधन के लिए आयोजन स्थल को 14 जोन में बांटा है। रिजर्व फोर्स की 10 कंपनियों को बुलाया गया है और सीसीटीवी कैमरों बॉडी-वॉर्न कैमरों और सर्विलांस उपकरणों से लैस वाहनों के माध्यम से नजर रखने की योजना बनाई है।
कांग्रेस मुख्यालय के प्रभारी नेता मनीष चतरथ को 17 अक्टूबर को भेजे गए आधिकारिक पत्र के अनुसार एनओसी इस शर्त पर दी गई है कि जमीन का स्वामित्व रखने वाले विभाग से पहले अनुमति लेनी होगी और तय शर्तों का पालन करना होगा।
इस लेटर में कांग्रेस की उस मांग का जिक्र है जिसमें 25 अक्टूबर से तीन नवंबर तक रामलीला मैदान बुक करने की बात कही गई थी। यहां एक नवंबर को 10 बजे से शाम पांच बजे तक रैली होनी है। शर्तों के तहत अहम स्थानों पर हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाने निगरानी स्क्रीन के साथ नियंत्रण कक्ष बनाने पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने पीने के पानी और महिलाओं के लिए अलग शौचालयों की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही रैली शाम पांच बजे तक समाप्त करने और इसके बाद लोगों को वहां से रवाना करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
ये भी देखें: Punjab Politics: गुरप्रीत सिंह सेखों हजारों समर्थकों के साथ AAP में शामिल

More Stories
किरेन रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह पर हमला बोला, कहा- खतरनाक अर्बन नक्सल
राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
चक्रवात अर्नब से आंध्र-ओडिशा में 5 लोगों की मौत, 15 राज्यों में असर