October 6, 2025

डोनाल्ड ट्रम्प रूस के खिलाफ ‘दूसरे दौर’ के प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार

डोनाल्ड ट्रम्प रूस के खिलाफ 'दूसरे दौर' के...

वाशिंगटन, 8 सितम्बर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि वह रूस पर “दूसरे दौर के प्रतिबंध” लगाने के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों द्वारा पूछे गए इस सवाल के जवाब में कि क्या वह रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं, ट्रंप ने कहा, “हाँ, मैं तैयार हूँ।”

ट्रंप की यह टिप्पणी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा रूसी अर्थव्यवस्था पर दिए गए बयान के बाद आई है। स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अगर वाशिंगटन और यूरोपीय संघ, मास्को से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर और प्रतिबंध लगाते हैं, तो रूसी अर्थव्यवस्था ‘ठप’ हो जाएगी। बेसेंट ने एनबीसी न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने यूरोपीय आयोग की सदस्य उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ शुक्रवार को बेहद रचनात्मक बातचीत की। उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) रूस पर और दबाव बनाने के लिए क्या कर सकते हैं।

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने भारत और रूस से तेल खरीद पर पहले घोषित 25 प्रतिशत जवाबी शुल्क के अलावा 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है। इसके तहत नई दिल्ली पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। यह शुल्क 27 अगस्त से लागू हो गया है। दूसरी ओर, भारत ने अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क को “अवैध और अनुचित” करार दिया है।

यह भी देखें : नवारो ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत की फिर आलोचना की