श्रीनगर, 09 मई 2026: केंद्र सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के लिए 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है।
वर्तमान में प्रदेश में कुल 200 ई-बसें चल रही हैं, जिनमें 100 जम्मू और 100 श्रीनगर में संचालित हैं। ये बसें अभी मुख्य रूप से दोनों राजधानी शहरों और कुछ जिला मुख्यालयों तक ही सीमित हैं। नई बसों के शामिल होने के बाद ई-बस सेवा को पूरे जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों तक विस्तार दिया जाएगा।
पीएम ई-ड्राइव योजना का उद्देश्य हरित परिवहन को बढ़ावा देना और पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फरवरी में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए ई-बस बेड़े में 200 अतिरिक्त बसें शामिल करने की घोषणा की थी। उन्होंने यकीन दिलाया था कि ई-बस सेवा को यथासंभव सभी जिलों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
ये भी देखें: सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, पांच अन्य भी बनाए गए मंत्री

More Stories
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश
Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत