चंडीगढ़, 09 मई 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।
सूत्रों के अनुसार, रंगासामी 13 मई को शपथ ग्रहण करेंगे। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु एन रंगासामी को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त करती हैं। यह नियुक्ति शपथ ग्रहण की तारीख से प्रभावी होगी।
अधिसूचना जारी होने के बाद उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया है।
ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 9 अप्रैल को हुए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिली थी। रंगासामी अब पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित हुए थे।
ये भी देखें: सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, पांच अन्य भी बनाए गए मंत्री

More Stories
सत्य निकेतन हादसे में दो आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत
LAC पर चीनी सेना की तैनाती घटी, मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद रिश्तों में सुधार के संकेत
गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस की दी बधाई, बोले – ‘हिंदी किसी भाषा की प्रतिद्वंद्वी नहीं..’