नई दिल्ली, 29 मार्च : म्यांमार में आए जबरदस्त भूकंप ने अब तक लगभग 700 लोगों की जान ले ली है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। गत दिवस आए भूकंप, जिसका केन्द्र मांडले के निकट था, ने कई इमारतें नष्ट कर दीं। इस भूकंप से म्यांमार और बैंकॉक, थाईलैंड में भी भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार राहत कार्य जोरों पर चलाए जा रहे हैं और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है।
भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई और इसके बाद कई झटके महसूस किए गए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.4 थी। म्यांमार के सैन्य शासन ने आधिकारिक तौर पर 694 लोगों की मृत्यु और 730 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। भारत के अलावा चीन और रूस ने भी म्यांमार को सहायता भेजी है। थाईलैंड के बैंकॉक में एक निर्माणाधीन 33 मंजिला इमारत भूकंप के कारण ढह गई। इमारत के ढहने से आसपास के क्षेत्र में धूल और मलबे का एक बड़ा बादल छा गया।
अपना आशियाना छोडऩे लगे लोग
बैंकॉक में लोग पलायन करते देखे गए तथा राहत कार्य जारी रहे। सहायता एवं राहत कार्य शुरू। म्यांमार सरकार ने रक्तदान की अपील की और राहत कार्यों के लिए विदेशी सहायता स्वीकार की। चीन और रूस ने बचाव दल भेजे, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने आपातकालीन राहत प्रयासों के लिए 5 मिलियन डॉलर आवंटित किए।
भारत ने सहायता के लिए बढ़ाया हाथ
म्यांमार में आई भूकम्प से तबाही के कारण पीडि़तों की मदद के लिए भारत ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। भारत ने म्यांमार को एक फौजी हवाई जहाज के द्वारा 15 टन राहत सामग्री भेजी। जानकारी मिली कि भारतीय हवाई फौज का सी-30 जे जहाज जल्द ही हिंडन हवाई अड्डे से म्यांमार के लिए निकलेंगे। राहत सामग्री में टैंट, सलीपिंग बैग, कम्बल, खाने पीने का सामान आदि जरूरी चीजें होंगी
यह भी देखें : https://bharatdes.com/president-trump-gets-a-setback-from-the-court-immigrants-are-happy/
More Stories
9 जुलाई को 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर, बैंक, डाकघर, शेयर बाजार सब बंद
उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या का मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर
यौन उत्पीड़न मामले में फंसे आरसीबी क्रिकेटर यश दयाल, मामला दर्ज