चंडीगढ़, 17 सितंबर 2026: ईडी ने बुधवार सुबह पटियाला और मोहाली में इमिग्रेशन कंपनियों पर रेड की। सूचना के अनुसार रेड देर रात से चल रही है। मोहाली में आईटी सिटी सेक्टर-82ए में एक कारोबारी के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम ने कोठी नंबर 2010 में तलाशी ली। इस कार्रवाई का जिक्र शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से किया है।
उन्होंने ईडी की कार्रवाई को पंजाब के एक आईपीएस अधिकारी से कथित तौर पर जुड़ा बताया है। मजीठिया की पोस्ट के अनुसार ईडी की तलाशी पटियाला मोहाली और डेराबस्सी सहित कई स्थानों पर किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि कार्रवाई किन मामलों से संबंधित है और जांच के दायरे में कौन-कौन लोग हैं इसकी विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
ये भी देखें: ईडी ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी और कई ठिकानों पर की छापेमारी

More Stories
‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल के लिए 7 सदस्यों की कमेटी गठित
पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा – हरभजन सिंह ईटीओ
भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमा