April 15, 2026

राज्यसभा में आप के डिप्टी लीडर बने अशोक मित्तल के घर ई.डी. का छापा

राज्यसभा में आप के डिप्टी बने अशोक...

चंडीगढ़, 15 अप्रैल : Ashok Mittal के जालंधर कैंट स्थित घर पर Enforcement Directorate (ईडी) ने बुधवार सुबह करीब 5 बजे छापा मारा। हाल ही में Raghav Chadha को हटाकर मित्तल को राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था। मित्तल Lovely Professional University (एलपीयू) के संचालक भी हैं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं।

शिक्षा और समाज सेवा में बड़ा योगदान

साधारण परिवार में जन्मे Ashok Mittal ने अपनी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने जालंधर में देश की प्रसिद्ध Lovely Professional University की स्थापना की, जो भारत की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटियों में से एक है। यहां 50 से अधिक देशों के छात्र पढ़ाई करते हैं। Ashok Mittal ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद Kanimozhi के नेतृत्व में रूस, लातविया, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन गए ऑल पार्टी डेलीगेशन का हिस्सा भी रहे हैं। इसके अलावा, 2024 में जब Arvind Kejriwal ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब मित्तल ने उन्हें अपने घर में रहने का प्रस्ताव दिया था।

यह भी देखें : 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी में मोदी सरकार