चंडीगढ़, 09 मई 2026: आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है।
ED की टीम ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास से निकालकर दिल्ली ले जा रही है। दिल्ली में दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में उन्हें ED के मुख्यालय में पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है।
ED ने शनिवार सुबह 7 बजे संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास पर छापेमारी शुरू की थी। करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची ED टीम ने दस्तावेजों की जांच की। दोपहर में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
यह संजीव अरोड़ा पर इस साल ED की तीसरी और इस महीने दूसरी कार्रवाई है।
ये भी देखें: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जताया शोक

More Stories
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग: सभी टीमों ने घोषित किया अपना पूरा स्क्वॉड, शुभमन गिल फाजिल्का से खेलेंगे
डेरा प्रमुख बाबा धनवंत सिंह की 10 साल की सजा बरकरार, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल भेजा
मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 10 प्रमुख प्रक्रियाओं के तहत 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार