चंडीगढ़, 09 मई 2026: राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने जालंधर बीएसएफ मुख्यालय के पास हुए ब्लास्ट में घायल डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह के परिवार की मदद का ऐलान किया है।
सांसद साहनी ने गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह से फोन पर बात की और उनके बेटे की सेहत तथा इलाज की पूरी जानकारी ली। ब्लास्ट में गुरप्रीत की स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे परिवार के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया था।
इस समस्या को देखते हुए विक्रमजीत साहनी ने गुरप्रीत को दोबारा काम शुरू करने के लिए 1.25 लाख रुपये की नई बाइक देने का ऐलान किया है।
सांसद साहनी ने कहा, “किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित पंजाबियों के साथ खड़ा रहना हमारी जिम्मेदारी है। जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।”
यह भी देखें: पुलिस ने 7 किलो हेरोइन सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया

More Stories
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा
भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआँ विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशे से जुड़े भ्रमों को किया दूर