पटना सिटी, 9 सितम्बर : बिहार के पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब कार्यालय में रविवार दोपहर एक ईमेल आने से हड़कंप मच गया। यह संदेश सोमवार को देखा गया। ईमेल में कहा गया था कि गुरुद्वारे के लंगर हॉल में चार आरडीएक्स-आधारित आईईडी मौजूद हैं।
विस्फोट से पहले वीवीआईपी और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालें। तख्त श्री हरमंदिर जी प्रबंधक समिति पटना साहिब के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि ईमेल के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। ईमेल भेजने वाले ने पाकिस्तान आईएसआई जिंदाबाद के बाद वनियार पुंडे रामदास लिखा है। ईमेल में कई अन्य बातें भी लिखी हैं। पटना सिटी डीएसपी-2 गौरव कुमार ने बताया कि संदिग्ध ईमेल की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।

More Stories
भारत–ब्राज़ील ने तय किया 30 अरब डॉलर वार्षिक व्यापार का लक्ष्य
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर POCSO के तहत केस दर्ज करने का आदेश
अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, सात आतंकी कैंप तबाह