चंडीगढ़, 14 अक्टूबर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंद्र भगत ने आज दिवंगत आई.पी.एस. अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया। श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इस अवसर पर परिजनों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।
योग्य अधिकारी को जातीय भेदभाव का शिकार बनाया
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि एक योग्य अधिकारी को जातीय भेदभाव का शिकार बनाया गया, जो भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है। हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि वाई. पूरन कुमार की मृत्यु के बाद उनके परिवार को जो कुछ सहना पड़ रहा है, उसे देखकर दुख और बढ़ जाता है। उन्होंने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की कि इस मामले में कार्रवाई को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद मिल सके।
यह भी देखें : पंजाब पुलिस ने ‘आप’ विधायकों के जाली हस्ताक्षरों के इस्तेमाल पर की कार्रवाई

More Stories
सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज किए गए: अकाली दल
चार आईएएस अधिकारियों को केंद्र में डेपुटेशन पर जाने के लिए एनओसी मिली
हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार, जज किराए पर रह सकता है तो अफसर क्यों नहीं?