मुंबई, 29 अप्रैल : मनोरंजन जगत से एक और दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ फेम एक्टर रोहित बसफोर का निधन हो गया है। अभिनेता का शव रविवार शाम असम के गरभंगा जंगल में एक झरने के पास पड़ा मिला। उसके दोस्त ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पुष्टि की कि उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे।
दोस्तों संग गया था
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि रोहित कुछ महीने पहले मुंबई से गुवाहाटी लौटा था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, रोहित रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। जब परिजनों ने उन्हें फोन किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका, जिसके बाद रोहित के एक दोस्त ने परिजनों को उनकी मौत की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों को गहरा सदमा लगा।
परिवार को हत्या का शक
एसडीआरएफ की मदद से परिजनों को रोहित का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। जबकि उसके परिजनों ने रोहित की हत्या का संदेह जताया है। बताया जा रहा है कि रोहित का कुछ दिन पहले पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच रंजीत बसफोर, धरम बसफोर और अशोक बसफोर ने रोहित को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं परिजनों ने जिम मालिक अमरदीप पर भी मौत का शक जताया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और उनका मानना है कि जल्द ही अपराधी की पहचान कर ली जाएगी।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/padma-awards-2025-president-draupadi-murmu-honored-these-personalities-with-padma-awards/

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित, 38902 अभ्यर्थी सफल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव