कन्नूर, 4 अगस्त : पिछले पांच दशकों से केरल के कन्नूर स्थित अपने क्लिनिक में हज़ारों गरीब मरीज़ों का सिर्फ़ दो रुपये में इलाज करने वाले डॉ. ए. के. रायरू गोपाल का रविवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
वह अपने निवास ‘लक्ष्मी’ में बने क्लिनिक में प्रतिदिन सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक मरीजों का इलाज करते थे। उनके क्लिनिक में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज आते थे। उन्हें ‘जनता का डॉक्टर’ और ‘दो रुपए का डॉक्टर’ के नाम से जाना जाता था। गोपाल उन मरीज़ों को भी दवाइयाँ देते थे जिनके पास दवा खरीदने के पैसे नहीं होते थे।
यह भी देखें : 9, 10, 14, 15, 16 और 17 तारीख को स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार