सोनीपत, 24 अक्तूबर : हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार को हाईवे पर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह साढ़े नौ बजे एनएच-334बी स्थित थानाकलां चौक पर हुई। बताया जा रहा है कि गोपालपुर निवासी पिता-पुत्र बाइक से सोनीपत की ओर जा रहे थे, तभी गलत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे पुल से नीचे गिर गए। इसके बाद हमलावर पुल से कूद गए और मोहित को कई गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बदमाशों ने 15 से 20 गोलियां चलाईं
इसके बाद आरोपियों ने पीछा किया और हाईवे पार एक ढाबे के सामने पिता धर्मबीर को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि तीन-चार बदमाशों ने 15 से 20 गोलियां चलाईं। पुलिस पुरानी रंजिश की आशंका की भी जांच कर रही है।
इतना ही नहीं, बदमाशों ने एक युवक की बाइक भी लूट ली। डीसीपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। मोहित का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पिछले साल भी मोहित पर हमला हुआ था। पुलिस टीमें फिलहाल जाँच में जुटी हैं।
यह भी देखें : आंध्र प्रदेश: निजी बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत

More Stories
कैथल में खेल कोच पर हमले की फिराक में घूम रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पांव में लगी गोली
हरियाणा में लोकायुक्त का पद 2 महीने से खाली, 10 दिसंबर तक नियुक्ति संभव
यमुनानगर में 20 से 24 नवंबर तक कपाल मोचन मेला, गुरु नानक देव के जीवन पर होगा ड्रोन शो