चंडीगढ़, 11 मई 2026: फाजिल्का नगर कौंसिल में सोमवार को अचानक हड़कंप मच गया। चंडीगढ़ से विजिलेंस विभाग की विशेष टीम ने अचानक दबिश दी।
विजिलेंस अधिकारियों ने कार्यालय पहुंचते ही विभिन्न शाखाओं में चेकिंग शुरू कर दी। यह कार्रवाई गुप्त शिकायतों के आधार पर की गई। टीम के पहुंचते ही वहां तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
छापेमारी सुबह 10 बजे शुरू हुई और लगातार शाम 4 बजे तक चली। इस दौरान टीम ने नगर कौंसिल की अलग-अलग शाखाओं के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए।
सूत्रों के अनुसार, टीम का मुख्य ध्यान उन फाइलों पर था जिनके खिलाफ हाल के दिनों में गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं।
जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात फर्जी नक्शों को लेकर सामने आई। नगर कौंसिल में कथित तौर पर कई ऐसे नक्शे पास किए गए, जिनकी जमीन हकीकत में मौजूद ही नहीं थी। इन कागजी जमीनों के आधार पर बैंकों से लोन भी ले लिए गए।
यह भी देखें: भारत राइस योजना में कथित घोटाला, विजिलेंस की ट्रक यूनियन में दबिश

More Stories
पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश से तापमान में गिरावट, पठानकोट में येलो अलर्ट
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग: सभी टीमों ने घोषित किया अपना पूरा स्क्वॉड, शुभमन गिल फाजिल्का से खेलेंगे
मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 10 प्रमुख प्रक्रियाओं के तहत 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार