पुणे, 24 अक्तूबर : महाराष्ट्र के सतारा ज़िले के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसने एक नोट छोड़ा था जिसमें दो पुलिसकर्मियों पर बलात्कार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता गुरुवार देर रात फलटण स्थित एक होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि मृतका बीड जिले की निवासी थी और फलटण तहसील के एक सरकारी अस्पताल में काम करती थी। अपनी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच महीनों के दौरान सतारा पुलिस के दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली।
उसने लिखा कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने ने उसके साथ कई बार बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया और एक अन्य पुलिस अधिकारी प्रशांत बैंकर ने भी उसे मानसिक रूप से परेशान किया।
इस बीच, महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने कहा, “हमने मामले का संज्ञान लिया है और सतारा पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दोषियों की तलाश के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।”
यह भी देखें : PF पर मिलने वाले ब्याज पर भी लगता है टैक्स,सरकार कितना वसूलती है चार्ज

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव