चंडीगढ़, 27 जून : ड्रग मनी मामले में फंसे बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय विजिलेंस में अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हो गए हैं। पूर्व डीजीपी चट्टोपाध्याय मजीठिया के ड्रग कारोबार से संबंधों को लेकर कई अहम खुलासे कर सकते हैं।
पूर्व डीजीपी दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में अपना बयान दर्ज कराएंगे। गौरतलब है कि विजिलेंस ने पूर्व डीजीपी को मजीठिया के खिलाफ चल रही जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच उस समय की गई थी जब सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय डीजीपी थे।

More Stories
पंजाब सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी – भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़ में बिजली संबंधी सेवाओं के लिए समय सीमा तय, अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन