श्री मुक्तसर साहिब, 27 जनवरी : कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकियों से संबंधित एक मामले में की गई है, जो वर्ष 2024 में दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी थाना सदर, श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है। आरोपी शमशेर सिंह (पुत्र गुरबख्श सिंह) और उसकी पत्नी प्रीतपाल कौर को 3 दिसंबर 2024 को दर्ज एफआईआर नंबर 233 के तहत गिरफ्तार किया गया।
कोटकपूरा रोड के निवासी हैं आरोपी
दोनों आरोपी आदेश नगर, गली नंबर-1, सेक्टर नंबर-1, कोटकपूरा रोड, श्री मुक्तसर साहिब के निवासी हैं। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराएं 308(4), 351(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता सतनाम सिंह है, जो गांव उदेकरन का रहने वाला है और पिछले 33 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत है। वर्तमान में वह सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी सम्राट स्कूल, बठिंडा रोड, श्री मुक्तसर साहिब में एसएलए के पद पर तैनात है।
विदेशी नंबर से आई थी फिरौती की कॉल
पुलिस को दिए बयान में सतनाम सिंह ने बताया कि 27 नवंबर 2024 को सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच, ड्यूटी के दौरान उसके मोबाइल पर एक विदेशी व्हाट्सऐप नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। कॉल करने वाले आरोपी ने पैसे न देने की सूरत में शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसे शिकायतकर्ता के परिवार और कोटकपूरा रोड स्थित उसके घर की पूरी जानकारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लिंक भी खंगाले जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखें : आई.एस. बिंद्रा के निधन पर स्पीकर संधवां ने जताया शोक

More Stories
किरत कोड के नियमों को अंग्रेजी में जारी करने पर भाषा विभाग ने लिया नोटिस
लुधियाना से गुजरात जा रही पंजाब मार्का शराब से भरा ट्रक राजस्थान में जब्त
मुख्यमंत्री मान का डेरा सियासत पर तंज, एक्स पोस्ट से मचा सियासी हलचल