चंडीगढ़, 27 जनवरी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्पीकर संधवां ने कहा कि क्रिकेट खेल के विकास में आई.एस. बिंद्रा का योगदान अमूल्य रहा है। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण से क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
निधन की खबर से गहरा आघात
स्पीकर संधवां ने कहा कि उन्हें आई.एस. बिंद्रा के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख पहुंचा है। यह न केवल खेल जगत, बल्कि समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दें।
यह भी देखें : प्रदेश भर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

More Stories
बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस पर फायरिंग, बदमाश के पैर में गोली लगी
बीएसएफ ने गलती से भारत घुसे 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान को सौंपा
जालंधर में तेज रफ्तार कार पलटी, संविधान चौक पर हुआ भीषण हादसा