गजपति, 22 सितंबर 2026: ओडिशा के गजपति जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी के लिए जंगल में छिपाकर रखी गई एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की गांजा खेप जब्त कर तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।
रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आदवा थाना पुलिस और सुरक्षा बलों ने गुलुबा पंचायत के अंतर्गत गालिमेरा गांव के पास घने जंगल में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने 10 क्विंटल 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार गांजे को 43 बोरियों में भरकर जंगल में छिपाया गया था और इसे अन्य राज्यों में भेजने की तैयारी चल रही थी। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस टीम ने अचानक अभियान चलाकर पूरे गांजा भंडार को जब्त कर लिया और तस्करी की योजना को विफल कर दिया। हालांकि छापामारी के दौरान आरोपित मौके से फरार होने में सफल रहे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अवैध गांजा तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापामारी और तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी देखें: कुरुक्षेत्र में हरियाणा की पहली तिरंगा यात्रा, सीएम नायब सैनी ने किया शुभारंभ

More Stories
CM योगी का निर्देश- “1.27 करोड़ हिंदू वोटर कम हो गए हैं, एक महीने Voters बनाने में जुट जाइए”
काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 24 की मौत
असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी