चंडीगढ़, 30 मार्च : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ‘पेट पूजा’ ऐप के जरिए हो रही टैक्स चोरी के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि राज्य सरकार इस ऐप के खिलाफ फौजदारी कार्रवाई करेगी। मंत्री ने बताया कि इस ऐप का इस्तेमाल कर पंजाब के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने बड़े स्तर पर जीएसटी चोरी की है। अब तक करीब 500 करोड़ रुपये की टर्नओवर छुपाने का मामला सामने आया है।
जांच में सामने आए आंकड़े
अब तक 239 मामलों की जांच के दौरान 2.54 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है, जिसमें से 2.02 करोड़ रुपये की वसूली भी की जा चुकी है। चीमा के अनुसार, पंजाब में 882 होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट ‘पेट पूजा’ ऐप का उपयोग कर रहे थे। देशभर में करीब 70 हजार करोड़ रुपये के ‘पेट पूजा GST घोटाले’ का असर पंजाब में भी देखने को मिला है।
मुख्य शहरों में जांच तेज
कर विभाग ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में इस ऐप के जरिए जीएसटी चोरी के मामलों का खुलासा किया है। राज्यभर में सैकड़ों ढाबों, रेस्टोरेंट और होटलों की जांच की जा चुकी है। पंजाब सरकार ने साफ कर दिया है कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी देखें : लॉकडाऊन की खबरें सिर्फ अफवाहें, ध्यान न दें लोग : मुख्यमंत्री मान

More Stories
चंडीगढ़ में बिजली संबंधी सेवाओं के लिए समय सीमा तय, अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन
AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, उज नदी पर डैम बनाने की मांग की