August 11, 2026

हरियाणा महिला आयोग का हुआ पुनर्गठन, ऊषा प्रियदर्शनी बनीं नई अध्यक्ष

ऊषा प्रियदर्शनी

चंडीगढ़, 12 जून 2026: हरियाणा सरकार ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कुरुक्षेत्र में नर्सिंग स्टाफ के साथ विवाद के बाद रेनू भाटिया के इस्तीफे के चलते आयोग में नई नियुक्तियां की गई हैं।

ऊषा प्रियदर्शनी गुरुग्राम की रहने वाली हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना परमार को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मीना परमार तोशाम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

इसके अलावा सरकार ने भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान को आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने नई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पांच सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी देखें: योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ में FIR, वेब सीरीज में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप