पटना, 28 अगस्त 2026: बिहार के खगड़िया और चंपारण समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
वहीं नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट है। गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर हैं। कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं।
उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुवार को चमोली में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे कुछ देर के लिए बाधित हुआ।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड्स और भारी बारिश के चलते राज्य में 70 सड़कें बंद हैं।
यह भी देखें: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

More Stories
पीएम मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, हॉकी टीम ने भेंट की जर्सी
बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन
इंफाल में फूड पॉइजनिंग से बीएसएफ के 75 जवान अस्पताल में भर्ती