शिमला, 18 अगस्त 2026: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के दौरान पहाड़ों से आए मलबे से एक मकान ढह गया जिसके मलबे में दबने से एक दो वर्षीय बच्चे और वृद्धा की मौत हो गई। जबकि एक पुरुष की तलाश जारी है।
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के चलते सिरमौर में चूना पत्थर की खान ढह गई जिसमें तीन मजदूर दब गए जबकि लाहौल-स्पीति में तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बह गईं जिससे नीलकंठ यात्रा पर निकले श्रद्धालु और किसानों के वाहन फंस गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
देहरादून में भारी बारिश के चलते स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ट्रेकिंग पर गए यूपीईएस यूनिवर्सिटी के छह छात्र बीच नदी में फंस गए। एसडीआरएफ टीम करीब छह किमी मुश्किल रास्तों को तय कर मौके पर पहुंची और रस्सों के सहारे सभी छात्रों को सुरक्षित उफनती नदी से बाहर निकाला।
यह भी देखें: मुंबई घाटकोपर में भूस्खलन, दो की मौत, कई अभी भी मलबे में फंसे

More Stories
UP-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के CEO राउंडटेबल सेशन
ईडी ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी और कई ठिकानों पर की छापेमारी
चंबा भरमौर में एक घंटे में तीन भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग