देहरादून, 15 जून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड इलाके में बड़ा हादसा हो गया। रविवार तडक़े केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में सभी सात लोगों की मौत होने की आशंका है। मृतकों में एक 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर भेज दी गई हैं।
खराब मौसम बना हादसे का कारण
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुआ है। हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। खराब मौसम को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर देहरादून से केदारनाथ जा रहा था, लेकिन गौरीकुंड के पास यह लापता हो गया। इसके बाद खबर आई कि हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है।
लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने केदारनाथ रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा के चक्करों की संख्या कम कर दी है। पहले जहां रोजाना 200 से 250 ट्रिप होती थीं, अब वे घटकर 60 रह गई हैं। अब गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर एक घंटे में सिर्फ दो बार उड़ान भर सकेगा। कुल मिलाकर 8 घंटे में सिर्फ 16 उड़ानें ही संचालित होंगी। डीजीसीए ने इस रूट पर सख्त नियम लागू किए हैं, ताकि और हादसे न हों।

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित, 38902 अभ्यर्थी सफल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव