नई दिल्ली, 2 मई : दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को योग गुरु रामदेव को ‘हमदर्द’ के रूह अफजा के खिलाफ उनके विवादास्पद ‘शरबत जिहाद’ बयान पर अदालत के आदेश की अवमानना का प्रथम दृष्टया दोषी पाया और कहा कि रामदेव ‘किसी के नियंत्रण में नहीं हैं और अपनी ही दुनियां में रहते हैं।’
अदालत ने दी थी चेतावनी
अदालत ने इससे पहले उन्हें भविष्य में ‘हमदर्द’ उत्पादों के बारे में कोई बयान जारी नहीं करने या वीडियो साझा नहीं करने का आदेश दिया था। न्यायमूर्ति अमित बंसल को गुरुवार को बताया गया कि अदालत के 22 अप्रैल के आदेश के बावजूद रामदेव ने आपत्तिजनक बयान देते हुए एक वीडियो प्रसारित किया है, जिसमें उन्होंने ‘हमदर्द’ के खिलाफ टिप्पणी की है।
इस बात की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि यह नया वीडियो कब आया। इसके बाद कोर्ट ने कहा, ‘पिछले आदेश के मद्देनजर उनका हलफनामा और यह वीडियो प्रथम दृष्टया मानहानि के दायरे में आता है।’ अब मैं मानहानि का नोटिस जारी करूंगा।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/woman-constable-arrested-in-heroin-case-gets-bail/

More Stories
भारत–ब्राज़ील ने तय किया 30 अरब डॉलर वार्षिक व्यापार का लक्ष्य
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर POCSO के तहत केस दर्ज करने का आदेश
अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, सात आतंकी कैंप तबाह