चंडीगढ़, 26 मई 2026: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में 2,352 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चिनाब-ब्यास लिंक टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण और लाभकारी परियोजना बताया।
ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वीकृत यह परियोजना देश को जल और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
लाहौल-स्पीति क्षेत्र में 8.7 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी। चिनाब बेसिन के अतिरिक्त जल को ब्यास नदी प्रणाली की ओर मोड़ा जाएगा। इससे हिमाचल प्रदेश में लगभग 4,000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन की संभावना बनेगी। लाहौल घाटी में 19 मीटर ऊंचा बैराज भी बनाया जाएगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना सिर्फ पनबिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि पश्चिमी नदियों के जल को भारत के राष्ट्रीय हित में बेहतर उपयोग करने से भी जुड़ी हुई है।
यह भी देखें: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- झूठी गारंटियों का हिसाब पंचायत चुनाव में देगी जनता

More Stories
हिमाचल में मत्स्य क्षेत्र के लिए सरकार की नई योजना, कोल्ड स्टोरेज आदि पर 70 प्रतिशत सब्सिडी
चंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोगों की मौत, 11 घायल
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी को सजा देते समय विभाग को साफ कारण बताना होगा