चंडीगढ़, 31 मई 2026: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लंबित भुगतान को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। संगठन ने कहा है कि यदि जल्द बकाया राशि जारी नहीं की गई तो प्रदेश के निजी अस्पताल 5 जून से आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज बंद कर देंगे।
आईएमए के इस फैसले से हजारों मरीज प्रभावित हो सकते हैं, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में उपचार कराते हैं।
रोहतक जिले में आयुष्मान योजना से जुड़े करीब 34 निजी अस्पताल हैं। आईएमए पदाधिकारियों के अनुसार इन अस्पतालों का करोड़ों रुपये का भुगतान लंबे समय से लंबित है। कई अस्पतालों को पिछले लगभग एक वर्ष से अपनी बकाया राशि का इंतजार है।
अस्पताल संचालकों का कहना है कि भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। कर्मचारियों के वेतन, दवाइयों की खरीद और अस्पतालों के दैनिक संचालन से जुड़े खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
आईएमए प्रतिनिधियों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर सरकार और संबंधित विभागों के साथ कई बार बैठकें और वार्ताएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।
संगठन का कहना है कि निजी अस्पताल लगातार आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन लंबे समय से भुगतान अटका रहने के कारण व्यवस्था को आगे चलाना चुनौती बन गया है।
ये भी देखें: आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी: अब साल में जितनी बार चाहें मुफ्त इलाज करवाएं

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार