नई दिल्ली, 2 जून 2026: के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अन्नामलाई ने मंगलवार को नई दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी के. अन्नामलाई ने आज नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान पांच पन्नों का इस्तीफा सौंपा।
सूत्रों के मुताबिक अन्नामलाई अब नई क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उनके सहयोगी इस पार्टी को ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘तमिल-प्रथम’ विचारधारा वाली बताया जा रहा है।
खबरों के अनुसार, प्रस्तावित नई पार्टी को छह से आठ महीने के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। यह तमिलनाडु में BJP के साथ-साथ द्रविड़ पार्टियों का भी विकल्प बनकर उभरने की कोशिश करेगी।
यह भी देखें: अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला, आरक्षण को बताया ‘लूट’

More Stories
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की आत्महत्या, यूपी के बागपत के रहने वाले थे
पटना के पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, एक सितंबर से सभी सरकारी कामकाज बंगाली में होंगे