लुधियाना, 30 सितंबर : सोमवार को पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप भी खिली। लुधियाना में दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई, जिसमें 0.2 मिमी बारिश हुई। बाकी सभी जिलों में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, चंडीगढ़ और फाजिल्का में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, पटियाला और बठिंडा में 36 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर, रूपनगर, फिरोजपुर और मोहाली में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पांच अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद मौसम बदलेगा और कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
यह भी देखें : जत्थेदार गड़गज ने एयर इंडिया कर्मचारियों के व्यवहार की आलोचना की

More Stories
विधायक कोहली ने नगर निगम हाउस में बिना एजेंडा लाए दो प्रस्ताव करवाए पास
स्वर्गीय प्रो. वी.सी. वर्मा और कौशल्या जेठी की याद में विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे
नवीन अरोड़ा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जन्मदिन पर रची थी हत्या की साजिश