फिरोजपुर, 5 अप्रैल : पंजाब में आज सुबह एक बड़े हादसे की खबर मिली है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस अपना संतुलन खोकर सडक़ किनारे नाले में पलट गई। यह दुर्घटना फिरोजपुर जिले के हस्तीवाला गांव में हुई, जहां एक निजी स्कूल की बस पुल और ग्रिल से टकराने के बाद नाले में गिर गई। इस दुर्घटना में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि चालक समेत अन्य सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
बस में सवार थे 30 बच्चे
हादसा इतना भयानक था कि बस की सीटें भी उखड़ गईं और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस में करीब 30 बच्चे सवार थे, लेकिन सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल, बच्चों को निकाल लिया गया है और बस को भी निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/the-court-will-pronounce-its-verdict-on-the-punishment-in-the-18-year-old-moga-case-on-monday/

More Stories
ECHS घोटाल : लम्बे समय से खेला जा रहा फर्जी इलाज का खेल
पंजाब में फरवरी के अंतिम दिनों में होने लगा गर्मी का अहसास, आगे क्या?
बरनाला में केंद्र पर बरसे राहुल, बोले मोदी ने किसानों के मौत के वारंट हस्ताक्षर किए