लुधियाना, 5 अप्रैल : लुधियाना पश्चिम में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए भारत भूषण आशु के नाम की घोषणा की है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है। आपको बता दें कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने पहले ही राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को यहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है और उनके पक्ष में रैलियां भी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए अॅब्जर्वर नियुक्त किए हैं। भाजपा की ओर से पंजाब भाजपा के सहप्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव विधायक डॉ. नरिंदर सिंह रैना को इन चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षकों की सूची में विधायक जंगी लाल महाजन और मोना जायसवाल का नाम भी शामिल है।
यहां आपको बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट के लिए जल्द ही उपचुनाव की घोषणा हो सकती है, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर गतिविधियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी ने पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस और भाजपा भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा के लिए मंथन कर रही हैं।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/prepare-these-5-natural-sprays-at-home-mosquitoes-will-disappear-overnight/

More Stories
गिल की गिरफ्तारी ‘आप’ सरकार की बलाखोरी का एक ओर नमूना : ब्रह्मपुरा
दो युवकों ने वरिष्ठ आरएसएस कार्यकर्ता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी
नशे के लिए बदनाम इलाकों में चेकिंग के दौरान 16 आरोपी गिरफ्तार