एसएएस नगर, 5 अप्रैल : 18 साल पुराने मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में सजा का ऐलान होने वाला है, हालांकि मोहाली की विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए 4 पुलिस अधिकारियों की सजा का ऐलान शुक्रवार को होना था, लेकिन सजा पर फैसला अब सोमवार 7 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। इस मामले में दोषी ठहराए गए अधिकारियों को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया है।
सीबीआई जांच में दोषी पाए पुलिस कर्मचारी
मामले की जांच सीबीआई द्वारा की गई, जिसमें पाया गया कि आरोपियों ने अपने पद का अनुचित लाभ उठाकर अनुचित तरीकों से वित्तीय लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया। अदालत ने दोषियों को सजा सुनाने के लिए 7 अप्रैल की नई तारीख तय की है। यह मामला पंजाब में पुलिस और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/new-notification-issued-for-ration-card-consumers-will-get-benefit/

More Stories
तरुण चुघ ने दाखिल किया राज्यसभा चुनाव का नामांकन, भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद
Punjab: नगर निगम जोन-सी की बड़ी कार्रवाई, बरोटा रोड पर तीन अवैध दुकानें ध्वस्त
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल