November 20, 2025

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया; अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया...

दुबई, 22 सितंबर : भारत ने आज यहां एशिया कप सुपर 4 के मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित बीस ओवरों में पाँच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। भारत ने 18.5 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत के तिलक वर्मा 30 और हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, पाकिस्तान ने भारत के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था। पाकिस्तान ने निर्धारित बीस ओवरों में पाँच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलमान आगा ने 17 और फहीम अशरफ ने 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने तेज़ी से रन बनाए, लेकिन शुभमन और अभिषेक के आउट होने के बाद रनों की गति धीमी हो गई।

भारत का पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा। उन्होंने 28 गेंदों में 47 रन बनाए। उन्हें फहीम अशरफ ने क्लीन बोल्ड किया। भारत का दूसरा विकेट कप्तान सूर्य कुमार यादव के रूप में गिरा। उन्होंने कोई रन नहीं बनाया। हैरिस राउफ की गेंद पर अबरार अहमद ने उन्हें कैच किया। भारत का तीसरा विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा। उन्होंने 39 गेंदों में 74 रन बनाए।