दुबई, 14 सितंबर 2026: भारत आठवीं बार विमेंस एशिया कप चैंपियन बना। टीम ने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए। इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली।
हालांकि प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला बीसीसीआई ने लिया है और हम फैसले के साथ हैं। हमारे लिए यह टूर्नामेंट खत्म हो चुका है। हम चैंपियन हैं हमारे लिए इतना ही काफी है। अब हमारा ध्यान एशियाई खेलों पर है। मुझे टीम के हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पर गर्व है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी लेने के पक्ष में नहीं थी। बोर्ड ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए दो विकल्प सुझाए थे।
पहले विकल्प में एसीसी के डिप्टी चेयरमैन खालिद अल जरूनी को ट्रॉफी देने का प्रस्ताव था। दूसरे विकल्प में हाल की परंपरा के अनुसार विजेता बोर्ड के प्रतिनिधि से ट्रॉफी दिलाने की बात कही गई थी। सैकिया ने बताया कि नकवी ने दोनों विकल्पों को स्वीकार नहीं किया और दोनों पक्ष अपने रुख पर कायम रहे।
यह भी देखें: कारों और बाइकों के शौकीन 44 वर्षीय ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी

More Stories
2027 वर्ल्ड कप खेलने पर बोले रोहित शर्मा- टूर्नामेंट अभी बहुत दूर, आएगा तब देखेंगे
भारत छठी बार टी-20 विमेंस एशिया कप के फाइनल में पहुंचा, बांग्लादेश को 40 रन से हराया
यश ठाकुर को अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम में मिली जगह, हर्षित राणा बाहर