कोलकाता, 14 नवम्बर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही क्रिकेट टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम की पहली पारी 159 रनों पर रोक दी। विशेषज्ञों के अनुसार यह मैच स्पिनरों की मददगार पिच पर खेला जा रहा है, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज ने इस पर अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखाया। दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे पहले मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (5/27) ‘शो मैन’ बने।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही क्रिकेट टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम की पहली पारी 159 रनों पर रोक दी। विशेषज्ञों के अनुसार यह मैच स्पिनरों की मददगार पिच पर खेला जा रहा है, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज ने इस पर अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखाया। दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे पहले मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (5/27) ‘शो मैन’ बने।
उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर समाप्त कर दी, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद मेहमान टीम का टेस्ट क्रिकेट में दूसरा न्यूनतम स्कोर है। स्पिनरों की मददगार पिच पर ईडन गार्डन्स पर पहले दिन कुल 11 विकेट गिरे। इससे पहले 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पहले दिन कुल 13 विकेट गिरे थे, जो अब तक का सबसे ज़्यादा है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं और वह दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी से केवल 122 रन पीछे है। केएल राहुल (13) और नाइटवॉचमैन वाशिंगटन सुंदर (6) रन बनाकर क्रीज पर हैं।
बुमराह ने टेम्बा को ‘बौना’ कहा!
टेस्ट सीरीज़ शुरू होते ही एक नया विवाद सामने आया है। कहा जा रहा है कि बुमराह ने खेल के दौरान दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को ‘बौना’ कहा। यह बात स्टंप के माइक्रोफोन पर सुनी गई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बुमराह की गेंद टेम्बा के पैड पर लगी थी। बुमराह डीआरएस लेना चाहते थे, जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत ने टेम्बा के छोटे कद का हवाला देते हुए उन्हें डीआरएस लेने से रोक दिया। इस दौरान बुमराह कहते हैं कि वह बौने हैं।

More Stories
गॉल टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया, मानव सुथार ने लिए 10 विकेट
गॉल टेस्ट: श्रीलंका 84/4, भारत जीत से 6 विकेट दूर, श्रीलंका को बनाने हैं और 288 रन
गॉल टेस्ट में तीसरे दिन बारिश के आसार, भारत ने 9 विकेट पर 460 रन बनाये