October 6, 2025

वॉशिंग मशीन को लेकर अमेरिका में भारतीय की बेरहमी से हत्या

वॉशिंग मशीन को लेकर अमेरिका में...

न्यूयार्क, 12 सितम्बर : अमेरिका में एक भारतीय की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने मामूली बात पर कुल्हाड़ी से उसका सिर काट दिया और फिर कटे हुए सिर पर लात मारी। जब उसका मन इससे भी नहीं भरा तो उसने सिर उठाकर कूड़ेदान में फेंक दिया। मामला अमेरिका के डलास शहर का है। यहाँ एक होटल में काम करने वाले योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज पर एक भारतीय की हत्या का आरोप है। घटना बुधवार को हुई, जब कर्नाटक के मूल निवासी चंद्र नागमलया ने योर्डानिस को टूटी हुई वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करने से मना किया।

कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया गया

योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को गुस्सा सिर्फ़ इसलिए आया क्योंकि नागमल्लैया ने उसे सीधे तौर पर यह बात नहीं बताई थी, बल्कि किसी दूसरे कर्मचारी से उसके निर्देशों का अनुवाद करवाया था। इससे आरोपी भड़क गया और उसने नागमल्लैया पर कुल्हाड़ी से कई वार किए।

खुद को बचाने के लिए, नागमल्लैया पार्किंग से होते हुए मुख्य कार्यालय की ओर भागने लगा। नागमल्लैया की पत्नी और बेटे ने भी कोबोस-मार्टिनेज को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें धक्का दे दिया। फिर उसने कुल्हाड़ी से नागमल्लैया का सिर काट दिया और फिर उसे लात-घूंसों से पीटा।

उसने कटा हुआ सिर उठाकर कूड़ेदान में फेंक दिया। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने नागमालय की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। कोबोस-मार्टिनेज का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ वाहन चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।