नई दिल्ली : अमेरिका में भारतीय छात्र पर फिलीस्तीन के एक संगठन के हक में प्रचार प्रसार करने का आरोप लगा कर गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी अनुसार गिरफ्तार किया गया छात्र अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था, जिसका नाम बदर खान सूरी है। वो वहां पोस्ट डॉक्टरेट फेलो थे।
अमेरिका से निर्वासित किया जाएगा
खान के वकील के मुताबिक खान को सोमवार रात वर्जिनिया स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कुछ नकाबपोश लोग आए थे। गिरफ्तारी के कागजात के मुताबिक नकाशपोश एजेंटों ने खुद को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का कर्मचारी बताया। उन्होंने खान को बताया कि सरकार ने उनका वीजा रद्द कर दिया है।
भारतीय छात्र के वकील ने ये कहा
सूरी के वकील हसन अहमद ने खान की रिहाई के लिए दायर याचिका में तर्क दिया है कि सूरी की पत्नी फलस्तीनी मूल की जो अमेरिकी नागरिक है, इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
सरकार को संदेह है कि वह और उनकी पत्नी इजरायल के प्रति अमेरिकी विदेश नीति के विरोधी हैं। सूरी पर फिलस्तीनी संगठन हमास का प्रचार करने का आरोप है.अमेरिका ने हमास को आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। सूरी पर एक ज्ञात या संदिग्ध आतंकी के साथ करीबी संबंध रखने का आरोप है
More Stories
जलेबी, समोसे जैसे स्नैक्स बेचने के लिए अब चेतावनी लेबल होगा अनिवार्य
ईरान तभी जाएं जब बहुत ज़रूरी हो… भारत ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
चार मंजिला इमारत में भीषण आग: 2 लोगों की मौत, 6 को सुरक्षित निकाला