February 23, 2026

भारत का बदला, पाक पर दागी 24 मिसाइलें, 100 से अधिक आतंकी ढेर

भारत का बदला, पाक पर दागी 24 मिसालें...

नई दिल्ली, 7 मई : भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का पाकिस्तान से बदला लेना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भारत ने मिसाइल से हमला किया है। पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि भारत ने मुजफ्फराबाद और बहावलपुर पर मिसाइलों से हमला किया है। अब भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर हमले की पुष्टि कर दी है। यह हमला ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों पर किया गया था।

यह भारत द्वारा पाकिस्तान पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, मौतों की संख्या के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। भारत ने केवल पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया है।

इन स्थानों पर की गई कार्रवाई

इन स्थानों को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के तहत निशाना बनाया है।

मरकज सुभान अल्लाह बहावलपुर मरकज तैयबा, मुरीदके सरजाल/तेहरा कलां महमूना जोया फैसिलिटी, सियालकोट, मरकज अहले हदीस बरनाला, भिम्बर, मरकज अब्बास, कोटली, मस्कर राहील शाहिद कोटली जिले में स्थित हैं। मुजफ्फराबाद में शावाई ड्रेन कैम मरकज सैयदना बिलाल

हवाई हमले से सभी सैनिक सुरक्षित लौट आये

हवाई हमले के बाद सभी भारतीय सैनिक सुरक्षित लौट आये। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सभी पायलट अपने वतन लौट आए हैं।