March 15, 2026

इंस्टाग्राम हुआ ठप, घंटों की परेशानी के बाद सेवाएं बहाल

इंस्टाग्राम हुआ ठप, घंटों की परेशानी...

नई दिल्ली, 11 मार्च : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram आज सुबह दुनिया भर के हजारों यूज़र्स के लिए अचानक बंद हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार भारतीय समयानुसार सुबह करीब 8:47 बजे शिकायतों में अचानक तेजी देखी गई। यूज़र्स ने बताया कि वे न तो किसी को डायरेक्ट मैसेज (DM) भेज पा रहे थे और न ही अपनी फीड या स्टोरीज़ को रिफ्रेश कर पा रहे थे।

ऐप क्रैश होने की भी शिकायत

कई यूज़र्स ने यह भी बताया कि ऐप बार-बार क्रैश हो रही थी। तकनीकी गड़बड़ी के चलते सोशल मीडिया पर #InstagramDown ट्रेंड करने लगा और यूज़र्स ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया।

समस्या अब पूरी तरह ठीक

ताजा रिपोर्टों के अनुसार अब यह तकनीकी समस्या पूरी तरह ठीक कर दी गई है और Meta ने सेवाओं को बहाल कर दिया है। शुरुआत में कुछ यूज़र्स को लॉग-इन करने में भी दिक्कत आई, लेकिन अब ऐप सभी क्षेत्रों में सामान्य रूप से काम कर रही है। कंपनी ने इस असुविधा के लिए यूज़र्स से खेद भी जताया है।

यह भी देखें : गैस वितरण में बदलाव, एलपीजी उत्पादन को मिलेगी प्राथमिकता