नई दिल्ली, 10 मार्च : ईरान और अमेरिका, इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दुनिया भर में अटकलें लग रही हैं। आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है, आखिर यह संघर्ष कब खत्म होगा और सीजफायर किस दिन हो सकता है? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए हमने 4 बड़े आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट्स- ChatGPT, Grok, Gemini और Claude AI से पूछा कि न्यूज रिपोर्ट्स, एक्सपर्ट राय और सोशल मीडिया पर चल रहीं चर्चाओं के आधार पर वे किस तारीख को युद्ध खत्म होता देख रहे हैं।
चारों ए.आई. ने अलग तिथियां बताई
दिलचस्प बात यह रही कि चारों AI चैटबॉट्स ने अलग-अलग तारीख बताई और हर एक ने इस तारीख के चुनाव में अपनी वजह भी समझाई। Grok ने सीजफायर के लिए 28 मार्च का अनुमान लगाया, ChatGPT ने 1 अप्रैल को संभावित दिन बताया, Gemini ने 4 अप्रैल की ओर इशारा किया, जबकि Claude AI का मानना है कि युद्ध के हालात 20 अप्रैल तक खिंच सकते हैं।
जवाब देने में किसी ने सैन्य तैयारी को आधार बनाया, किसी ने राजनीतिक दबाव को, तो किसी ने बैकचैनल बातचीत और अंतरराष्ट्रीय दबाव को अहम माना। जानते हैं कि किस AI चैटबॉट ने क्या बतायाः

More Stories
मेटा ने सरकार को दिया प्रधानमंत्री के अकाउंट की सुरक्षा का ब्योरा, केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने वाले 3 एप पर सरकार की सख्ती, एप स्टोर से हटाने के आदेश
वॉट्सएप के बाद टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की सख्ती