चंडीगढ़, 11 अप्रैल: पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने आज पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर राजनीतिक जासूसी का आरोप लगाया। इसके साथ ही जाखड़ ने मांग की कि राज्य के खुफिया नेटवर्क के दुरुपयोग की जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं पंजाब विधानसभा में घोषणा की थी कि उनके पास खुफिया जानकारी है। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद एडीजीपी इंटेलिजेंस आर.के.जायसवाल का तबादला कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जायसवाल को भी राजनीतिक निर्देशों का पालन करने से इनकार करने के कारण हटाया गया।
राष्ट्रीय सुरक्षा मामला
जाखड़ ने पत्र में राज्यपाल से खुफिया सूचना के दुरुपयोग और एडीजीपी को हटाने के मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक या स्वतंत्र जांच का आदेश देने का आग्रह किया। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले को केन्द्र सरकार और राष्ट्रीय जांच एजेंसियों को भेजने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है, इसलिए यह केवल राज्य का मामला नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है।

More Stories
अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल और 2.30 किलो हेरोइन बरामद, 5 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे में कृपाण से हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल
‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ईडी की प्रवक्ता बन चुकी – हरपाल सिंह चीमा