August 12, 2026

जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश

जस्टिस यशवंत वर्मा

नई दिल्ली, 12 अगस्त 2026: जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कथित तौर पर बिना हिसाब की नकदी मिलने के मामले में जांच अब संसद के पटल तक पहुंच गई है। जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार 12 अगस्त को लोकसभा में रखी जाएगी। यह वही मामला है जिसमें 14 मार्च 2025 की रात उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास में आग लगने के बाद स्टोर रूम से जली हुई नकदी मिलने का आरोप सामने आया था। जस्टिस वर्मा अब न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट संसद में पेश की जा रही है।

लोकसभा की बुधवार की कार्यसूची के मुताबिक सदन के महासचिव जांच रिपोर्ट के दो खंड और मौखिक साक्ष्य सदन के पटल पर रखेंगे। तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट मई में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी थी। अब इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत सदन में रखा जाएगा। यह कार्रवाई न्यायाधीश जांच अधिनियम 1968 के तहत जरूरी प्रक्रिया का हिस्सा है। रिपोर्ट के सदन में रखे जाने से जस्टिस वर्मा से जुड़े पूरे विवाद की संसदीय प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण सामने आएगा।

ये भी देखें: सुप्रीम कोर्ट बोला – शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक है, पुलिस की ज्यादती सही नहीं