कोलकाता, 11 अगस्त 2026: IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी मंगलवार को कोलकाता में हुई। यह मामला एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ था जिसमें पोरेल पर रेप, धमकी और अन्य आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी।
23 साल के अभिषेक विकेटकीपर बैटर हैं। वे बंगाल के लिए 116 और IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मैच खेल चुके हैं। दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रीटेन किया था।
मामला कलकत्ता हाईकोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने 20 जुलाई को गिरफ्तारी का आदेश दिया था। साथ ही आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के आदेश भी दिए गए थे। अभिषेक सभी आरोपों से इनकार करते आए हैं।
शिकायत के मुताबिक महिला ने कहा कि वह और अभिषेक पिछले तीन साल से रिश्ते में थे। पिछले साल दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए जिसके बाद क्रिकेटर कथित तौर पर उससे दूरी बनाने लगा।
महिला ने आरोप लगाया कि अभिषेक ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन अब वह शादी के लिए तैयार नहीं है। शिकायत में उसने कहा कि अभिषेक ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
ये भी देखें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की शादी, दोनों के 4 बच्चे हैं

More Stories
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की शादी, दोनों के 4 बच्चे हैं
Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत